News

डीएम ने पर्यटन विभाग से संचालित परियोजनाओं एवं कराए जा रहे कार्यों के प्रगति की की समीक्षा
फोटोसहित
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद में पर्यटन विभाग के द्वारा संचालित परियोजनाओं एवं कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं एवं राज्य योजना के अंतर्गत नवीन कार्य योजना वर्ष 2025-26 के आगणन गठित कराकर शासन को स्वीकृति हेतु जाने सेे संबंधित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक आहूत की गईं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन वाराणसी एवं विंध्याचल मंडल एवं आजमगढ़ मंडल वाराणसी दिनेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, तथा संबंधित कार्य संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकगण, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। विंध्याचल में कराए जा रहे घाट इत्यादि के निर्माण कार्य एवं होमस्टे ए ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट स्टे स्कीम और होम स्टे स्कीम इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यों दायित्वों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए एवं आगे आने वाले चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत तेजी लाकर कार्य को ससमय की पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक में नवीन कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के नये आगणनों को तैयार कर शासन को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रेषित किए जाने से सम्बन्धित पीपीटी/प्रस्तुतिकरण नामित कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ईकाई सोनभद्र के परियोजना प्रबंधक ऋषभ गुप्ता एवं आर्कीटेक्ट द्वारा तैयार कराए गए पीपीटी की प्रस्तुतिकरण देखी गई, जिसमें कतिपय कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अगली बैठक में स्पष्ट रूप से तैयार कराकर पीपीटी पुनः प्रस्तुतिकरण कराए जाने का निर्देश दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!