News

बिरहा गायिका रूचि यादव के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष ने एसपी को सौंपा पत्रक
0 कहा- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा होली गीत बसपा सुप्रीमो के अपमान का द्योतक
0 मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की की मांग
फोटोसहित
मीरजापुर। प्रतापगढ की बिरहा गायिका रूचि यादव के खिलाफ बसपा जिलाध्यक्ष ने एसपी को पत्रक सौंपकर कहा है कि सोशल मीडिया परवायरल हो रहा रूचि यादव का होली गीत बसपा सुप्रीमो के अपमान का द्योतक है और जनभावनाओ को ठेस पहुचा रहा है। मामले मे शीघ्र मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की गयी है।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर
अवगत कराया है कि बीते 11 फरवरी 2026 से ही फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे बिरहा गायिका रूचि यादव प्रतापगढ़ के द्वारा पूर्व लोकसभा, राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री उ०प्र० एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए होली गीत गाई गई है। इस गीत से मायावती के करोड़ों चाहने वालों की भावनाओं को आहत पहुँचा है, जिससे उनमें आकोश है। उक्त गीत से सुसम्मानित लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता का अपमान हुआ है।
पत्रक के माध्यम से निवेदन किया है कि उपरोक्त वायरल वीडियो अपमान जनक टिप्पणी गीत गायिका व उनके बिरहा टीम व रचईता (कवि) के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाय, ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो तथा ऐसा कृत्य करने वाले को सजा मिल सके। पत्रक सौंपने वालो मे ज्ञापन देने वालों में मंडल प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, जिला अध्यक्ष अलगूराम भारती, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन, रामसागर राव आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!