नकल रोकने कक्ष निरीक्षकों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
फोटोसहित
मीरजापुर।
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाओं के सुचारू और नकलमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को पाठ्य सहगामी परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने आंतरिक सचल दल के संयोजक डॉ रत्नेश मिश्रा, सदस्यों डॉ के एम दुबे, डॉ रीता सिंह और डॉ सुभाष पांडेय के साथ मिलकर परीक्षा कक्षों की गहन जांच की और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की।
प्राचार्य ने बताया कि के बी पीजी कॉलेज, ज्ञानन्दा और गजानंद पीजी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा के सुचारू संचालन और नकल रोकने के लिए कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में पाठ्य सहगामी में स्नातक बी ए, बी एस सी, बी कॉम और बी बी ए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1596 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 70 अनुपस्थित और 1526 उपस्थित थे।



