News

एनसीसी तृतीय वर्ष कैडेटों का हुआ भव्य विदाई समारोह
फोटोसहित
मीरजापुर।
के बी पीजी कॉलेज में एनसीसी तृतीय वर्ष कैडेटों का शनिवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर विदाई किया गया, जिसमें कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली कैडेटों को संबोधित करते हुए भारतीय सशस्त्र बल में कमीशन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहाकि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य कैडेटों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है, जिससे वे समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ सकें और समाज और देश की सेवा में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रेरित किया।
समारोह का संचालन लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार मिश्र ने किया, जिसमें कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिक्षकों और समस्त एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!