News

धूमधाम से निकली बाबा बूढेनाथ जी की पालकी यात्रा
मीरजापुर।
महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्राचीन बूढेनाथ मंदिर से भव्य पालकी यात्रा मन्दिर के महंत डॉ योगानंद गिरी जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में महादेव जी की पालकी, माता पार्वती जी की पालकी आदी योगी महादेव जी की झाँकी, गणेश जी, राधाकृष्ण जी, राम दरबार की झाँकी समेत प्रयागराज का ढोल, काशी की प्रसिद्ध डमरू पालकी यात्रा की शोभा का केंद्र रहा। पालकी यात्रा प्रभारी गौरव ऊमर ने यात्रा में सम्मिलित सभी नागा साधुओं एवं शिव भक्तों का एवं यात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वागत जलपान पुष्प वर्षा के लिए सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में प्रमुख रूप से नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, राज्यमंत्री सोहन श्रीमाली, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सतीश मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, सलील पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, अंकज मिश्रा, राहुल चन्द्र जैन, सन्दर्भ पाण्डेय, अश्विनी गुप्ता, अलंकार जायसवाल, संजय सेठ, सुशिल मुसद्दी, रूपेश यादव, समेत हज़ारों शिवभक्त पालकी यात्रा मे शामिल हुए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!