News

कूल्हा प्रत्यारोपण कर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल ने उन्नत चिकित्सा का रचा चिकित्सा इतिहास
0 पहली बार सफलतापूर्वक हुई बाइपोलर हेमीआर्थ्रोप्लास्टी कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी, क्षेत्र में उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं को मिला नया आयाम
चुनार, मिर्ज़ापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक, चुनार ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार बाइपोलर हेमीआर्थ्रोप्लास्टी कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की। ट्रस्टी एवं वरिष्ठ हड्डी व स्पाइन सर्जन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की संरक्षता में हुई यह सर्जरी अस्पताल की उन्नत तकनीक, विशेषज्ञता और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है।
यह जटिल ऑर्थोपेडिक प्रक्रिया हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंह, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा तथा समर्पित ऑपरेशन थिएटर टीम के सहयोग से सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सर्जरी की सफलता ने न केवल अस्पताल की चिकित्सकीय क्षमता को प्रदर्शित किया, बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को भी नई ऊंचाई प्रदान की है।
एपेक्स ट्रस्टी प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्रीय मरीजों को आधुनिक और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह सफलता हमारी टीम की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम है।
एपेक्स प्रबंधक नवीन सिंह ने पूरी ओटी टीम को बधाई देते हुए कहा, हम मरीजों को अत्याधुनिक, सुलभ और गुणवत्ता-आधारित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी और अपने ही क्षेत्र में विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!