राष्ट्र के लिए एक साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है घोष दिवस: अंगराज सिंह
0 कहा- 1982 के एशियाई खेलों के दौरान ‘भारतीय नेवी’ ने संघ द्वारा तैयार “शिवराज” रचना का किया था वादन
0 अखिल भारतीय घोष दिवस (महाशिवरात्रि) पर घोष वादन कर देवाधिदेव महादेव को संघ कार्यकर्ताओ ने अर्पित की स्वरांजलि, निकाला पथ संचलन
फोटओसहित
मीरजापुर। नगर के गणेशगंज स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मीरजापुर नगर की ओर से घोष टोली के कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय घोष दिवस (महाशिवरात्रि) पर घोष वादन कर देवाधिदेव महादेव को स्वरांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओ ने शंख, आनक, प्रणव, वेणु से घोष वादन करते हुए ने उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। साथ ही सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन पूजन को पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का मन मोहित कर लिया। साथ ही पूर्ण गणवेश मे स्वयंसेवको ने पथ संचलन भी किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत संघचालक अंगराज सिंह जी के पाथेय के साथ हुआ। उन्होने कहाकि अखिल भारतीय घोष दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महाशिवरात्रि के दिन मनाया जाता है, जो शारीरिक अनुशासन, सामूहिकता और भारतीय वाद्य यंत्रों की परंपरा को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में लयबद्धता, अनुशासन और देशभक्ति का संचार करना है। 1927 से शुरू होकर यह आज एक संगठित संगीत साधना का रूप ले चुका है।
उन्होने कहाकि संघ की स्थापना (1925) के मात्र दो वर्ष बाद ही 1927 में शाखाओं में घोष की परंपरा शुरू हो गई थी। बताया कि महाशिवरात्रि को ही घोष दिवस के रूप में इसलिए चुना गया, क्योंकि माना जाता है कि भगवान शिव के डमरू से निकलने वाले चौदह स्वरों से व्याकरण और संगीत विकसित हुआ। यह स्वयंसेवकों में ‘सत्येन रक्ष्यते धर्मः’ अर्थात सत्य से धर्म की रक्षा होती है की भावना का विकास करता है।
उन्होने घोष वादन से अनुशासन, एकरूपता और राष्ट्र के प्रति समर्पण बढ़ता है। परंपरागत वाद्य जैसे शंख, आनक (ढोल) और वंशी का उपयोग किया जाता है। संघ ने भारतीय धुनें (रचनाओ) को भी विकसित की हैं। 1982 के एशियाई खेलों में, भारतीय नेवी ने संघ द्वारा तैयार की गई “शिवराज” रचना बजाई थी। यह दिवस केवल संगीत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों को कदम से कदम मिलाकर चलने और देश के लिए एक साथ कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।
घोष दिवष की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही प्रांत संघचालक ने पंच परिवर्तन के विषयो- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व का भाव स्वदेशी जागरण और नागरिक कर्तव्य के प्रति भी कार्यकर्ताओ मे भाव भरा और समाज मे इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहकर राष्ट्र को परं वैभव की ओर ले जाने के संकल्प को दुहराया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी, जिला प्रचारक रजत प्रताप जी, नगर प्रचारक अंजनी कुमार जी, नगर कार्यवाह लखन अग्रवाल जी, सह नगर कार्यवाह रितेश कुमार सहित संघ एवं विचार परिवार के कार्यकर्ता भारी संख्या मे मौजूद रहे।
[15/02, 17:54] Vimlesh Agrahari: संघ कार्यालय पर रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर नगर की ओर से दुर्गा बाजार स्थित संघ कार्यालय के केशव धाम के सभागार में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी रहे। रुद्राभिषेक बिंदू जी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक रजत प्रताप जी, नगर संघाचालक अशोक सोनी, नगर प्रचारक अंजनी कुमार, सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी, नगर कार्यवाह लखन, सह नगर कार्यवाह रितेश, बौद्धिक प्रमुख विमलेश, शारीरिक प्रमुख अखिलेश, गुंजन चौधरी, संजय सेठ, वीरेंद्र मौर्या, मनोज जायसवाल, विवेक बरनवाल, सोनू दीक्षित सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।



