News

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजाएमान रहा पड़री क्षेत्र

पड़री (मीरजापुर)।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर 4 बजे से ही शिवभक्त कतारबद्ध होकर जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
क्षेत्र के शिवलोकेश्वर महादेव मंदिर, कबरा महादेव मंदिर, बालनाथ मंदिर, दाढ़ीराम एवं चेंदुली स्थित शिवालयों समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जल, दूध, दही, शहद, भांग, धतूरा, बेलपत्र व पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।
कपसौर स्थित शिवलोकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से शाम तक लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। मंदिरों में भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर शिवलोक धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्यासजी बिंद, रमाशंकर मोदनवाल,अमित ओझा,शौरभ मोदनवाल, धीरू अग्रहरी, सर्वेश अग्रहरी, नान्हक बिंद,दिलीप विश्वकर्मा, बाबा विश्वकर्मा,समेत शिवलोक मंदिर सेवा समिति के कार्यकर्ता सेवा कार्य में जुटे रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!