News

नवोदय विद्यालय की ओर से कंपोजिट विद्यालय के पुस्तकालय को 150 पुस्तकें की गयी भेंट

मीरजापुर।
सोमवार, 16 फरवरी 2026 को पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला के प्राचार्य श्रीराम सिंह की ओर से गति निर्धारक कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय करौंदा विकास खण्ड- मड़िहान को 150 पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के लिए उपहार स्वरूप भेंट की गयी।

पुस्तकालय कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए प्राधानाचार्य ने कहाकि बच्चो को पुस्तकालय का भरपूर उपयोग कर अपने शैक्षिक के साथ साथ चतुर्दीक ज्ञान और जानकारी को बढाना चाहिए और शिक्षको को भी इसमे सहभागिता करनी चाहिए।

उन्होने कहाकि आगे भी नवोदय विद्यालय कंपोजिट विद्यालय के बच्चो की बेहतरी के लिए प्रयास किये जाते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में जवाहर नवोद‌य विद्यालय से वेद प्रकाश मिश्रा, शिक्षिकाएं श्रीमती बबिता दूबे, श्रीमती अनामिका भारती, छात्र-छात्राएं एवं कंपोजिट विद्यालय करौदा के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!