News

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजमणि सरोज रचित “भारतीय तथा पाश्चात्य काव्यशास्त्र का विमोचन

मीरजापुर।
के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण समारोह के दौरान हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजमणि सरोज द्वारा रचित पुस्तक “भारतीय तथा पाश्चात्य काव्यशास्त्र (संक्षिप्तावलोकन)” के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। यह पुस्तक राका प्रकाशन, प्रयागराज द्वारा प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा, “पुस्तकें किसी भी संस्था की आत्मा होती हैं। वे न केवल साहित्यिक संकलन हैं, बल्कि विचारों, मूल्यों और भावनाओं की जीवंत ऊर्जा भी हैं, जो न केवल वर्तमान को दिशा देती हैं, बल्कि भविष्य की साहित्यिक शोध के लिए भी प्रकाशपुंज का कार्य करेंगी।”

डॉ. राजमणि सरोज द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में निरंतर लेखन कार्य किया जा रहा है। इनके द्वारा लिखित एवं संपादित अब तक कुल 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।डॉ. राजमणि सरोज ने बताया कि इस पुस्तक का प्रथम संस्करण 2024 में प्रकाशित हुआ था।

इस अवसर पर प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी, प्रोफेसर राकेश कुमार शुक्ल, प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल, और प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्रा ने पुस्तक विमोचन पर डॉ. राजमणि सरोज को बधाई दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!