मीरजापुर।
अखिल भारतीय सारस्वत परिषद वाराणसी की ओर से जी डी बिनानी पी जी कॉलेज (संबद्ध मां विंध्यावसिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर) के वरिष्ठ सहायक आचार्य इतिहास डॉ ऋषभ कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए ‘सारस्वत सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। परिषद की ओर से 23 फरवरी को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वैदिक ज्ञान केंद्र में होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
अखिल भारतीय सारस्वत परिषद के राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने डॉ ऋषभ कुमार सहित अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित करने का निमंत्रण भेजा है।
डॉ ऋषभ कुमार की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ ऋषभ कुमार अत्यंत ही कर्मठ एवं अकादमिक रूप से सक्रिय रहने वाले प्राध्यापक है। इसके अलावा महाविद्यालय के प्रो राजमोहन शर्मा, प्रो सुशील कुमार त्रिपाठी, जय प्रकाश सिंह, डा राम मोहन अस्थाना, वशीम अकरम अंसारी आदि प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने डॉ ऋषभ कुमार को शुभकामनाएं दी एवं हर्ष व्यक्त किया।



