News

परास्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का प्रथम दिवस: शुचितापूर्ण ढंग से 6502 परीक्षार्थीयो ने दी परीक्षा

मीरजापुर। माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का प्रथम दिवस शुचितापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा में कुल 6502 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जबकि 276 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, गोपनीयता एवं पारदर्शिता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो सकी।

परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने स्वयं विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलसचिव राम नारायण भी उनके साथ उपस्थित रहे।

कुलपति ने जनपद मीरजापुर स्थित जी० डी० बिनानी पी० जी० कॉलेज तथा के० बी० पी० जी० कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और केंद्राध्यक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्र हित में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यानदेतेहुए , कैमरे द्वारा निगरानी कर परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा है। आगामी दिनों में भी इसी प्रकार निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराई जाएँगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!