News

हरी झण्डी दिखाकर न्याय रथ को किया रवाना

मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश मीरजापुर तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वाधान में आज दिनांक 16.02.2026 को समय करीब 11:00 बजे दीवानी कचहरी प्रागंण में वाहन संख्या-यू०पी० 32 एफ०जी० 4965 जिसका मॉडल FORCE TRAX CRUISER (12 SEATER) MUV का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर अरविन्द कुमार मिश्रा ।। जनपद न्यायाधीश, संतोष कुमार गौतम अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम, आसिफ इकबाल रिजवी विशेष न्यायाधीश (ई०सी० एक्ट), राहुल कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती गरिमा सिंह सिविल जज (सी०डि०), श्रीमती पल्लवी सिंह, पूर्ण कालिक सचिव, श्रीमती सोनल अग्रवाल सिविल जज (सी०डि०) / एफ०टी०सी, श्रीमती रूचि भाटी अपर सिविल जज (जू०डि०) तृतीय, अभिषेक सिंह (सिविल जज (जू०डि०) / एफ०टी०सी० (महिलाओं से सम्बन्धित कारित अपराध), श्रीमती ऐश्वर्या यादव सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर न्याय रथ को रवाना किया।

कार्यक्रम समारोह में श्री सुनील सोनी लिपिक, रंजीत कु‌मार डाटा इन्ट्री आपरेटर, श्री नितीश दूबे, कनिष्ठ लिपिक, श्री सूरज कुमार कनिष्ठ लिपिक एवं समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!