चुनार, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर द्वारा आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता के लिए चुनार तहसील सभागार में मंगलवार को सिविल जज जूडि0 चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि शिविर के माध्यम से राजस्व विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विकास, खंड विकास, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, खाद्य सुरक्षा, परिवहन, वन, आवास एवं नगर विकास, बैंक सहायता एवं ऋण, सूचना एवं जनसंपर्क, जल शक्ति, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पशु पालन, शिक्षा, दिब्यांग सशक्तिकरण, युवा कल्याण, कौशल विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
शिविर के सचिव तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि जनपद के सदर तहसील अन्तर्गत महुवरिया मुहल्ले मे स्थित जीआईसी मैदान में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने तहसील क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इस दौरान पीएलभी राजेन्द्र कुमार मिश्र, यंग बार के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, महामंत्री रामबिलास सिंह, नायब तहसीलदार ज्योति, अवनीश कुमार सहित बडी संख्या मे अधिवक्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



