News

महाविद्यालयों में नकलमुक्त परीक्षा संचालन हेतु सघन तलाशी

मीरजापुर।
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मिर्जापुर से संबद्ध के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आंतरिक सचलदल के साथ मंगलवार को परीक्षा कक्षों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कृषक पीजी कॉलेज, राजगढ़ के बीएड प्रथम सेमेस्टर के एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। इस अवसर पर प्राचार्य के साथ सचलदल सदस्य डॉ. रीता सिंह, के.एम. द्विवेदी एवं सुभाष पांडेय ने परीक्षा कक्षों की गहन जांच की तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की।

प्राचार्य ने बताया कि के.बी.पी.जी. कॉलेज, कृषक पीजी कॉलेज राजगढ़, ज्ञानन्दा एवं गजानंद पीजी कॉलेज के परीक्षार्थियों की परीक्षाओं का सुचारू संचालन एवं नकल-निवारण हेतु कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने अवगत कराया कि सुबह की पाली में बीएड। एम.ए. एवं एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 1032 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22 अनुपस्थित तथा 1010 उपस्थित रहे। वहीं सांयकालीन पाली में एम.एड. प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 53 पंजीकृत परीक्षार्थी सभी उपस्थित रहे। इस सघन तलाशी अभियान का मूल उद्देश्य सेमेस्टर परीक्षाओं को पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाना है, जिससे परीक्षार्थियों को समृद्ध एवं निष्पक्ष शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!