News

केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र गोरखपुर द्वारा आई पी एम पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम रबी-2025-26 का शुभारंभ

मीरजापुर। भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र गोरखपुर द्वारा आई पी एम पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम रबी-2025-26 का शुभारंभ बुधवार, दिनांक 18.02.2026 को कृषि भवन सभागार उप निदेशक कार्यालय जनपद मिर्ज़ापुर में किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्‌घाटन उप निदेशक कृषि रक्षा दीपक चौधरी, जिला कृषि अधिकारी सह जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. अवधेश यादव श, अवर जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि फूलझार व केंद्र के प्रभारी अधिकारी व सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

 कार्यक्रम के तकनीकी सत्र की शुरुआत केंद्र के प्रभारी अधिकारी  राजेंद्र कुमार द्वारा आई पी एम पर संक्षिप्त टिप्पणी द्वारा किया गया। उन्होंने मित्र कीट व शत्रु कीट के पहचान एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात उप निदेशक द्वारा आई पी एम की मौजूदा समय में उपयोगिता पे प्रकाश डाला गया व जिला कृषि अधिकारी द्वारा कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव व रासायनों के सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग करने हेतु ज्ञानवर्धन किया गया।

तत्पश्चात सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा आई पी एम स्टाल का निरिक्षण किया गया इस सन्दर्भ में केंद्र की तकनीकी अधिकारी सुश्री श्वेता श्री ने आई पी एम के इतिहास से लेकर मौजूदा समय में इसकी उपयोगिता व महत्त्व पर व्याख्यान दिया व उनके द्वारा व्यवहारिक विधि की विस्तृत जानकारी दी गयी केंद्र के सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी  रत्नेश कुमार मिश्रा द्वारा यांत्रिक व जैविक विधि पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

तत्पश्चात केंद्र की तकनीकी अधिकारी सुश्री श्वेता श्री द्वारा केंद्र द्वारा उत्पादित विभिन्न जैव करकों की क्षेत्र में उपयोगिता व मित्र कीटों के संवर्धन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गयी तत्पश्चात अधिकारीयों द्वारा किसानो को समहु में बाट कर कृषि पारस्थितकी तंत्र का विश्लेषण करवाया गया व कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में बताया गया केंद्र के तकनीकी अधिकारी मोनल कुमार सिंह द्वारा ट्राईकोडर्मा से बीज व भूमि शोधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही साथ उकठा जड़ सडन आदि रोगों एवं उसके प्रबंधन पर व्याख्यान दिया व आई पी एम गीत के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया गया। केंद्र के तकनीकी अधिकारी मोनल कुमार सिंह द्वारा राज्य सरकार के कर्मचारियों कीटनाशक डीलरों एवं प्रगीतिशील किसानो को मित्र एवं शत्रु कीट के विषय मे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साथ एनपीएसएस ऐप के बारे में जानकारी दी राज्य कृषि विभाग के विवेक सिंह द्वारा राज्य कृषि गोदाम में मौजूद विभिन्न जैव कारको पे चर्चा की।

 इस दौरान केंद्र के अन्य कर्मचारीगण जय प्रकाश सिंह व राज्य कृषि विभाग के अन्य कर्मचारीगन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुश्री श्वेता श्री द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!