News

थाना को. शहर साइबर सेल टीम द्वारा ऑनलाइन साइबर फ्राड की 02 अलग-अलग घटनाओं से सम्बन्धित पीड़ितों के खाते में कुल ₹ 73681.11/- वापस कराया गया 

मीरेआपुर।
दिनांक 27.08.2024 को आवेदिका सोनी सिंह पत्नी चन्दन सिंह राठौर निवासिनी धुन्धी कटरा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108240107141 के माध्यम से ट्रेडिंग एप पर पैसा दुगना करने का लालच देकर ₹ 95986/- की ठगी करने तथा दिनांक 26.08.2025 को आवेदक मुकेश कुमार पुत्र विजय रविदास निवासी अकबरपुर टाउन ग्राम कहलगांव जिला भागलपुर हाल पता ई.एम.एस लिमिटेड कम्पनी (सीवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट) जिला मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250103409 के माध्यम से .apk file भेजकर खाते से ₹ 99990/- की ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी । थाना को0शहर पर उपरोक्त शिकायत प्राप्त होने पर थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए आवेदिका सोनी सिंह उपरोक्त के खाते में ₹ 28632/- वापस कराया गया तथा आवेदक मुकेश कुमार उपरोक्त के खाते में ₹ 45049.11/- वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक/आवेदिका द्वारा थाने पर उपस्थित होकर थाना को0शहर साइबर सेल टीम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । साइबर सेल टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी।

थाना को0शहर साइबर सेल टीम —
उप-निरीक्षक दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष को0शहर, जनपद मीरजापुर ।
महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा, थाना को0शहर, जनपद मीरजापुर ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!