News

बियर और देशी शराब की दुकान में लाखों की चोरी

अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर घाटी के पास देशी शराब व बियर की दुकान में लाखों रुपए की चोरी हुई है। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर देशी शराब की पेटी और बियर की पेटी सहित लाखों रुपये सहित लेकर गायब हो गए।
दुकान के मालिक अशोक कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर बताया है कि सोनपुर घाटी में मेरा बियर और देशी की दुकान है, जिसमें बीती रात कुछ चोरों ने ताला तोड़कर आ दुकान में रखे 135 पेटी देशी शराब की और 22 पेटी बियर और साथ के ताला तोड़कर लगभग 2 लाख तीस हजार रुपए कैश उठा ले गए। इसकी सूचना आस पास के लोगों द्वारा सेल्समैन को मिलते ही सूचना मुझे मिला। मौके पर जाकर देखा तो दुकान और कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ है और सभी समान और कैस गायब है।
इस संदर्भ में एसआई मुनीराम यादव ने बताया कि अनुज्ञापी के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!