News

‘सुगम्य पथ मे देवालय’ विषय एवं ‘विन्ध्य गौरव’ प्रथमांक स्मारिका का 22 फरवरी को होगा विमोचन

मीरजापुर। बीते साल चैत्र एवं शारदीय नवरात्र मे गौरवशाली फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित सेवा महोत्सव अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के सेवाकार्य के सम्पन्नता पर फाउण्डेशन द्वारा संगोष्ठी ‘सुगम्य पथ मे देवालय’ विषय एवं ‘विन्ध्य गौरव’ प्रथमांक स्मारिका विमोचन का कार्यक्रम 22 फरवरी रविवार 2026 को माँ विध्यवासिनी धाम परिसर, गेट नं0 3 पर 2 से 4 बजे अपराह्न कार्यक्रम सम्पन्न कर माँ विध्यवासिनी को समर्पित किया जायेगा।

यह जानकारी गौरवशाली फाउण्डेशन से सुभाष सिंह (ट्रस्टी/प्रबन्धक) द्वारा स्थानीय भोला गार्डेन अनगढ़ रोड में आयोजित पत्रकार वार्ता दौरान कही।

सुभाष सिंह ने बताया कि माँ विध्यवासिनी त्रिकोण क्षेत्र अन्तर्गत माँ काली खोह‌गेट रोड के पास, सेवा महोत्सव अन्तर्गत शिविर माध्यम से नवरात्र के 8 दिनों में निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, मोतियाबिन्द ऑपरेशन, नेत्र के विभिन्न समस्या पर परामर्श, ड्राप वितरण हजारो लोगों मे किया गया। इसी शिविर दौरान त्रिकोणार्थी के मध्य फलाहार व अन्य सामग्री वितरण नियमित समयानुसार सेवाकार्य सम्पन्न किये गये है।

श्री सिंह ने बताया कि हमारा फाउण्डेशन उक्त शिविर माध्यम से, विभिन्न सेवा कार्य सम्पन्नता पर प्रस्तावित (विन्ध्य गौरव) नामक प्रथमांक स्मारिका का विमोचन एवं दिव्यांगजनो, वृद्धजनों, असहायजनो हेतु देवालयों में सुगम्य दर्शन हेतु ‘संगोष्ठी’ आयोजित की जा रही है। हमारा फाउण्डेशन विन्ध्याचल मीरजापुर तथा देश के अन्य प्रान्तों में सेवा कार्य के सम्पन्नता दौरान यह स्मारिका का प्रकाशन हो रहा है। नई पीढी में सेवा कार्य का भाव का जागरण हो, इसलिए हगारे फाउण्डेशन द्वारा विभिन्न गतिविधियों से हम नई पीढ़ी में कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण द्वारा कार्य करेंगे।

हमारा फाउण्डेशन दिव्यांगजनो, आवश्यकजनों, आवश्यकता वाले क्षेत्रो के अन्तर्गत नवरात्र दौरान या भारतीय संस्कृति परम्परा अनुसार पर्व एवं मेले के आयोजन दौरान सेवार्थ एवं सामाजिक गतिविधि, जनसहयोग के माध्यम से, स्थायी, अस्थायी, कार्यक्रम या प्रशिक्षण गतिविधि द्वारा नई पीढ़ियों के स्मरण हेतु, सतत कार्यक्रम का आयोजन किये जायेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!