चुनार, मीरजापुर। नरायनपुर विकास खंड अन्तर्गत फिरोजपुर गांव मे महिला शशक्तिकरण के तहत एक कदम आगे बढाते हुए शिवगुरु एसएचजी द्वारा गांव मे स्थित गोशाला के गोबर से लट्ठा बनाने की मशीन लगाया गया। गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चन्द्रप्रकाश सिंह ने शुभारम्भ कर महिला शशक्तिकरण के तहत एनआरएलएम को आगे बढाने का काम किया।
इस दौरान खण्डविकास अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा, वीओ रागिनी पाण्डेय, ग्रामपंचायत सचिव पंकज वर्मा, बीएमएम चन्दन, शिवानन्द, बिनोद तिवारी, दिनेशकुमार मधुकर सहित समूह की महिलाए उपस्थित रही।



