मीरजापुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एल्मिको) कानपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु छड़ी, वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, चश्मा, छड़ी सीट सहित, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकॉन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल कॉलर इत्यादि सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु दिनांक 21.02.2026 को विकास भवन, पथरहिया, मीरजापुर के आडिटोरिएम हॉल में परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
आयोजित शिविर में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का प्रमाण पत्र, बी०पी०एल० राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण पत्र की छायाप्रति अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्गत आय प्रमाण रू0 15000/- प्रतिमाह या उससे कम, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि अभिलेख के साथ वरिष्ठजन अधिक से अधिक संख्या में परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर अपना परीक्षण/रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
परीक्षणोंपरान्त शिविर में उपस्थित होने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण कर वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एल्मिको) कानपुर के द्वारा जनपद-मीरजापुर में निकट भविष्य में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित कराकर जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सहायक उपकरण का वितरण किया जायेगा।



