News

जवाहर नवोदय विद्यालय में स्काउट गाइड के 5 दिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन

मीरजापुर।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मे शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को स्काउट गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 32 स्काउट एवं 32 गाइड प्रतिभागी प्रतिभागिता लिए थे। विद्यालय के प्राचार्य राम सिंह ने सर्टिफिकेट वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीराम सिंह ने बताया कि स्काउट के माध्यम से छात्र अनुशासित एवं चरित्रवान बनना सीखते हैं। उन्होंने कहाकि आपदा में यह स्काउट गाइड लोगों की पूरी निष्ठा के साथ सहायता करते हैं। गाइड प्रभारी स्वेक्षा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय में 5 दिनों तक चला, जिससे प्रतिभागी आगे चलकर एक ईमानदार, कर्तव्य निष्ठ, समाजसेवी नागरिक के रूप में अपने आप को तैयार कर सकेंगे।

इस पंचदिवसीय कार्यक्रम के दौरान ग्रैंड कैंफायर भी हुआ, जिसमें स्काउट जिला कमिश्नर बेचन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही बच्चे पॉलीहाउस, हाइक पर गए। इस दौरान बच्चों ने टेंट पिचिंग और कुकिंग भी किया।आखिरी दिन बच्चों को दीक्षा देकर सर्वधर्म प्रार्थना कराया गया और इस पांच दिवसीय
स्काउट गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम मुकेश सिंह और प्रदीप सिंह के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के स्काउट प्रभारी जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक नईमुल्ला, राजेश तिवारी एवं गाइड प्रभारी स्वेक्षा रही। समापन समारोह में विद्यालय के शिक्षक श्रीप्रकाश, वेद प्रकाश मिश्र, नीरज जयसवाल, महिमा सागर, श्यामजीत, अनामिका सिंह, बबिता दुबे, सुनील पाल आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!