मीरजापुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत आयोग द्वारा 22.02.2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है।
उक्त विशेष अभियान दिवस 22.02.2026 (रविवार) को समस्त बी०एल०ओ० अपने आवंटित बूथ पर प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 तक आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची तथा फार्म 6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहेंगे। जिन अर्ह मतदताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूट गया है उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 मय घोषणा पत्र, निर्वाचक नामावली की किसी प्रविष्टि में संशोधन करने / मतदाता फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन / दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन करने/निवास /मकान परिवर्तन हो जाने के संबंध में फार्म-8 मय आवश्यक दस्तावेज एवं घोषणा पत्र तथा मतदाता सूची से मृतक, शिपटेड, डुप्लीकेट एवं अनुपस्थित प्रविष्टिओं को हटाने हेतु फार्म-7 भरकर मतदान केन्द्र पर बी०एल०ओ० के पास जमा किया जा सकता है अथवा आयोग की वेवसाइट www.voters.eci.gov.in या ECINET mobile app के माध्यम से आनलाइन किया जा सकता है।
अर्हता तिथि 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले तथा अन्य कारणों से छुटे हुए मतदाताओं से पुनः अनुरोध है कि वे यदि अभी तक फार्म 6 न भरे हों तो विशेष अभियान तिथि 22.02.2026 (रविवार) के दिन अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित होकर फार्म 6 भरकर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा दें, जिससे कि एस.आई.आर. 2026 की अन्तिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।



