0 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की ली जानकारी
मीरजापुर। मंडलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक देयों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा कुल 56 दावे को सुनते हुए मौके पर 33 मामलों का सुनवाई स्थल पर ही निस्तारण कर किया गया, शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को एक सप्ताह में निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर शेष प्रकरणो का निस्तारण करते हुए अपर निदेशक पेंशन के माध्यम अवगत कराएं तथा इसके अतिरिक्त यदि किसी विभाग के द्वारा सेवानिवृत्तिक देयों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरती गई तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर आयुक्त (प्रा0) राज कुमार द्विवेदी, अपर निदेशक/संयोजक पेंशन अदालत गिरीश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी मीरजापुर अर्चना त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी भदोही बृजेश सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी0एल0 वर्मा व अन्य विभागों के अधिकारीगण के साथ पेंशनर्स संघ के पदाधिकारीगण तथा पेंशनर्स उपस्थित रहे।



