मीरजापुर।
आवेदक पप्पू पुत्र बेचू निवासी बहरामगंज थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 04.02.2026 को थाना चुनार की साइबर सेल में दी गई। जिसमें आवेदक द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ₹1,00000 रू भेज दिये गये थे । इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चुनार की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार महोदय के नेतृत्व में थाना चुनार की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान सम्पूर्ण धनराशि ₹1,00000 रू आवेदक के खाते वापस कराए गये ।
खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना चुनार पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
पुलिस टीम का विवरण-
1. विजय शंकर पटेल, प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार, मीरजापुर ।
2. हे0का0 विनय यादव थाना चुनार मीरजापुर।
3.का0अरमान अली थाना चुनार मीरजापुर।



