News

फतेहपुर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मेऊली मोड़ पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया।

बता दें कि एक बाइक पर आकाश यादव पुत्र धर्मपाल, सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल और उमेश पाल पुत्र सुखराज निवासीगण ग्राम सिंधाव, थाना ललौली सवार थे जबकि दूसरी बाइक को गजराज पाल उर्फ पिंटू पुत्र रामसेन्ही निवासी दुगरई, थाना बिंदकी चला रहा था। दोनों बाइक सवार किसी निमंत्रण कार्यक्रम से देर रात लौट रहे थे।

मेऊली मोड़ के पास दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ द्विवेदी और गजराज पाल उर्फ पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आकाश यादव और उमेश पाल को एंबुलेंस से सीएचसी गाजीपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान आकाश यादव ने दम तोड़ दिया। उमेश पाल का इलाज जारी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सभी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो मौत का मुख्य कारण बनीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन सुचारु करा दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!