News

विद्यार्थियो मे वैज्ञानिक बनने की जिज्ञासा बनाए रखने नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार हुआ आयोजित

0 एम आर ई कैसे काम करता है और यह क्यूं आज के समय में जरूरी है इस पर विशेषज्ञो ने किया मार्गदर्शन
मीरजापुर।
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में शनिवार, 21 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन पीएमश्री के अंतर्गत आयोजित किया गया।
सेमिनार का उद्घाटन प्राचार्य श्री राम सिंह एवं प्रोफेसर नीरज सिन्हा डायरेक्टर सेंट्रल ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च इंडिया ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह सेमिनार एम आर ई पर आयोजित है। प्राचार्य श्री राम सिंह ने बताया कि सेमिनार का आयोजन इस लिए किया गया कि छात्र अपने अंदर वैज्ञानिक बनाने के लिए जिज्ञासा को हमेशा बनाए रखेंगे। प्रोफेसर नीरज ने बताया कि एम आर ई कैसे काम करता है यह क्यूं आज के समय में जरूरी है।

सर ने पीपीटी के माध्यम से इस विषय पर विस्तार से चर्चा किया । छात्र विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से आपने जिज्ञासा को शांत किए । आज ही पीएम श्री के अंतर्गत ही काउंसलिंग सत्र का भी आयोजन किया गया।

काउंसलिंग जिला सेवा योजन अधिकारी विवेक साहू के द्वारा की गई। कार्यक्रम में ए के त्रिपाठी, कमलेश कुमार, वेद प्रकाश मिश्र, डॉ विपिन सिंह, एम के बरनवाल, श्री प्रकाश, बबीता दुबे, नित्याशा, संजय यादव, जे एन सिंह, सुनील पाल, प्रांशु आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!