News

शिक्षामित्रो ने मानदेय वृद्धि की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया

0 भाजपा शासित अन्य प्रदेशो की तरह यूपी में भी टेट पास शिक्षामित्रों को स्थाई करने की संगठन पदाधिकारियो ने की सीएम से मांग

मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश का शिक्षामित्र पिछले नौ वर्षों से महंगाई के कारण आर्थिक स्थितियों से जूझ रहा था। मात्र ₹10000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सत्र के अंतिम दिन शिक्षामित्र का मानदेय ₹10000 से बढ़कर 18000 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा कर दिए, जिसका भुगतान नए वित्तीय वर्ष अप्रैल 2016 से होगा।

इससे प्रदेश के 146000 शिक्षामित्रो के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, दो जून की रोटी संभव हो सकेगा, मुख्यमंत्री जी के घोषणा के बाद मिर्जापुर जिला के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी एवं अपने क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर शिक्षक शिक्षामित्र उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पटेल एवं जिला के महामंत्री रोहतेश यादव उपस्थित थे। इन्हीं घोषणा के साथ जिला अध्यक्ष जी ने मुख्यमंत्री जी से एक और करबद्ध निवेदन किया है की उत्तर प्रदेश में लगभग 60000 शिक्षामित्र यूपी टेट/सीटेट पास जो शिक्षक की अर्हता पूरी करते हैं।

भारतवर्ष के अन्य भाजपा शासित प्रदेशों में टेट पास शिक्षामित्रो को वहां की भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार नियमित कर दी है, अतः अपने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री से निवेदन है कि भाजपा शासित अन्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी टेट पास योग्य शिक्षामित्र को स्थाई करने की कृपा करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!