News

माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा शुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

मीरजापुर। माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में सत्र 2025–26 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई हैं। स्नातक स्तर की परीक्षाएँ दिनांक 27 जनवरी 2026 से तथा परास्नातक स्तर की परीक्षाएँ 16 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शुचितापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गईं।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही जनपदों में कुल 99 परीक्षा केंद्र तथा 20 नोडल केंद्र स्थापित किए गए थे। इन परीक्षाओं में स्नातक स्तर के 31,576 तथा परास्नातक स्तर के 5,595 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण वातावरण में विश्वविद्यालय की निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप किया गया।

परीक्षाओं के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने हर्ष व्यक्त करते हुए परीक्षा कार्य से जुड़े विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों, केंद्राध्यक्षों, सहायक केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सहयोग की सराहना की। उन्होंने सभी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किया।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!