News

एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल द्वारा रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल चुनार में बच्चों के लिए नि:शुल्क स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

0 284 बच्चों को मिला स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ

चुनार, मिर्ज़ापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक चुनार ने रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए नि:शुल्क स्क्रीनिंग हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया। इस विशेष शिविर में कुल 284 बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम डॉ. गणेश प्रसाद (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल सिंह (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. भानु प्रताप (फिजियो/रीहैब) एवं ऑप्टो. करण द्वारा बीएमडी, बीपी, शुगर, हृदय जांच, दंत एवं नेत्र परीक्षण सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क दी गईं।
चेयरमैन प्रो डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और उपचार हो सके।

एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में 24×7 बहुविशेषज्ञ सेवाएं हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति, हृदय रोग, क्रिटिकल केयर, ईएनटी, नेत्र रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, नेफ्रोलॉजी, लेप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन सरकारी दरों पर सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ उपलब्ध हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में मेडिकल, आयुर्वेद, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!