News

विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकारी योजनाओं के अन्तर्गत 9890 लाभार्थियों को प्रदान किया गया लाभ

0 मंडलायुक्त, जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
0 विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टाल का किया अवलोकन
मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ अनुमोदनोपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन रविवार, 22 फरवरी को किया गया। मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र -।।, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में आम जनता के विधिक सशक्तीकरण के अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगो, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाए एवं ऐसी योजनाएं जो विधिक साक्षरता का भाग बनाते है।

उक्त के सम्बन्ध में दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद मीरजापुर के जीआईसी मैदान महुवरिया में आयोजित मेगा/बृद्ध विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 9890 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है।

आयोजित शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अरविन्द कुमार मिश्रा-II जनपद न्यायाधीश मीरजापुर, संजय कुमार शुक्ला प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायाल, सत्य प्रकाश पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, विशिष्ट अतिथि राजेश प्रकाश, आयुक्त विंध्याचल मण्डल,, पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी, अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक, संतोष कुमार गौतम अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मीरजापुर, आसिफ इकबाल रिजवी विशेष न्यायाधीश (ई०सी० एक्ट)/ अध्यक्ष, चन्द्रगुप्त यादव विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) आयोजन समिति मीरजापुर, राहुल सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरिमा सिंह, सिविल जज सीनियर डिविजन, पल्लवी सिंह पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनल अग्रवाल सिविल जज (सी०डि०)/एफ०टी०सी० मीरजापुर, पियम्बदा लाल न्यायिक मजिस्ट्रेट मीरजापुर, रूचि भाटी अपर सिविल जज (जू०डि०) तृतीय मीरजापुर, जीनत परवीन न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय लालगंज, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल जज (जू०डि०) चुनार, अभिषेक सिंह सिविल जज (जू०डि)/एफ०टी०सी०-महिलाओं के विरूद्ध कारित अपराध, ऐश्वर्या यादव सिविल जज (जू०डि)/एफ०टी०सी० एवं धरमजीत सिंह, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०, राम विलास यादव जिला राज कल्याण अधिकारी एवं जनपद के समस्त विभाग के अधिकारीगण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण तथा पी०एल०वी० (अधिकार मित्र) उपस्थित रहे। मेगा शिविर में लोकगायिका ऊषा गुप्ता द्वारा कजली/ लोकगीत गायन किया गया इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!