मीरजापुर।
थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.02.2026 को वादी द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जमालपुर को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 23.02.2026 को उप-निरीक्षक वंश नारायण राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्त शिवा पुत्र स्व0 राम दास निवासी ग्राम लठिया सहिजनी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।



