मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों, सम्पूर्णता अभियान एवं षासन द्वारा बैंको से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा योजना में षासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बैंको में लम्बित प्रार्थना पत्रो का षत प्रतिषत निस्तारण किये जाने का निर्देष दिया।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देषित करते हुए कहा कि बैंकर्स के मैनेजर के साथ बैठक कर ऐसे आवेदन पत्र जिनमें कतिपय कमियां है उनका निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले बैंको मैनेजरो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु षासन को पत्राचार किया जाएगा।
उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देषित करते हुए कहा कि प्रतिदिन उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अपने स्तर से भी इसकी समीक्षा करें। उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि समूह की महिलाओं के बचत खाता व सी0सी0एल0 फाइल अत्यधिक लम्बित है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंके के मैनेजरो को निर्देषित किया गया कि नियमानुसार समूह की महिलाओं द्वारा जो भी आवेदन बचत खाता खोलने हेतु आवेदन किया गया है उन सभी का नियमानुसार खाता खोला जाएगा।
अकांक्षात्मक विकास खण्डों की समीक्षा के दौरान अधिक एंडीकेटरो की प्र्र्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देषित किया कि सभी एंडीकेटर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रगति में सुधार लाए। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देषित करते हुए कहा कि स्वंय अपने स्तर से अकांक्षात्मक विकास खण्डो वाले एंडीकेटरो की समीक्षा करे।
उन्होंने कहा कि नय सत्र में सभी एंडीकेटरो में प्रगति में सुधार होना चाहिए। सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत आने वाले सभी एंडीकेटरो पर विस्तृत चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवष्यक दिषा निर्देष दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देषित करते हुए कहा कि अकांक्षात्मक विकास खण्डों में आने वाले ऐसे आगंनबाड़ी केन्द्र जो बैठने योग्न न हो अथवा जर्जर हो व जिनकी क्षमता बच्चों के सापेक्ष कम है उन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो की सूची खण्ड विकास अधिकारियो को उपलब्ध करा दे ताकि अग्रिम आवष्यक कार्यवाही की जा सकें।
पोशण ट्रैकर पोर्टल पर षत प्रतिषत फीडिंग कराने का भी निर्देष जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देषित करते हुए कहा कि पशुओ षत प्रतिषत टीकाकरण कराया जाना सुनिष्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, उप निदेषक कृशि विकेष पटेल, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 रमाषंकर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।



