News

कार में लदी ₹16 लाख के 315 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, एएसपी ऑपरेशन व सीओ लालगंज के नेतृत्व में जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार, 24 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना ग्राम नरोईया मोड़ के पास सघन चेकिंग कर टाटा नेक्सान कार अंकित वाहन संख्या जेएच 01 एफजे 4189 सवार अभियुक्त अंकुश पासवान पुत्र रतन पासवान निवासी हवेली खड़कपुर थाना काकासा जनपद वर्धमान, पश्चिम बंगाल उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामद वाहन की तलाशी ली गयी, तो उपरोक्त वाहन टाटा नेक्सान से 315 बोतल (प्रत्येक बोतल 750ml) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0स0- 38/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 319(4), 318(3) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजते हुए वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है। अवैध शराब को उक्त वाहन में छिपाकर ले जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना जिगना, उप निरीक्षक आत्मा राम यादव मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!