News

अंतर्राज्यीय शातिर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग का खुलासा; मीरजापुर मे चोरी की 4 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली व एक मोटर साइकिल के साथ चार शातिर गिरफ्तार

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार, 23 फरवरी को थाना अदलहाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विशेषरपुर माफी हाइवे से चोरी के ट्रैक्टर मय ट्राली के साथ 4 नफर अभियुक्तों रिषू तिवारी पुत्र रमाकान्त तिवारी निवासी भदौली थाना कुदरा जनपद कैमूर बिहार, रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू पुत्र लाली तिवारी निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया, जनपद कैमूर भभूआ बिहार, आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू पुत्र धनजी तिवारी निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभूआ बिहार एवं आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डेय निवासी करजी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया।

ट्राली में ईट लदी हुई थी व ट्राली के उपर रखी एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना क्षेत्र के बरईपुर गंगा नदी के किनारे छिपाकर रखें हुए 3 अदद चोरी के ट्रैक्टर को थाना अदलहाट पुलिस द्वारा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-39/2026 धारा 317(2), 324(2), 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजते हुए बरामद वाहनों को 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों द्वारा मीरजापुर व आसपास के अन्य जनपदो तथा बिहार के अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करते है। चोरी किये ट्रैक्टर व ट्राली को दाउद नगर, जनपद औरंगाबाद के एक कबाड़ी को बेच देते है। जो इन ट्रैक्टर-ट्रालियों को कटवाकर कबाड़ में बेचकर धन प्राप्त कर लेते है। इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है तथा भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते है। रिशु के खिलाफ वाराणसी मे तीन और रविशंकर के खिलाफ भभुआ बिहार मे एक मुकदमा पूर्व से ही दर्ज है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ थाना अदलहाट, उप-निरीक्षक आशुतोष शुक्ला व अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!