News

होली पर दुर्घटनाओ को रोकने मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर करे कार्यवाही

0 जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को किया जाए सचेत: जिलाधिकारी
 
0 जिलाधिकारी न जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रमुख मार्गो के फुटपाथ व डिवाइडर से अवैध अतिक्रमण को हटाने का दिया निर्देश 
मीरजापुर। जिलाधिकारी/अध्यक्ष सड़क सुरक्षा समिति पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विगत माह सड़क सुरक्षा बैठको में दिए गए निर्देशो की अनुपालन आख्या की जानकारी लेते हुए कृत कार्यवाही को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने होली के त्यौहार एवं आगामी चैत्र नवरात्र मेला के अवसर पर मार्ग दुर्घटनाओ को रोकने के दृष्टिगत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व यातायात प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि होली पर्व को देखते हुए अभियान चलाकर वाहनो की चेकिंग की जाए तथा शराब व अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने वालो की सघन चेकिंग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाए व जनजागरूकता के लिए अभी से जागरूकता कार्यक्रम कर लोगो को सचेत किया जाए।
 
उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे व लोक निर्माण विभाग के राजमार्गो के प्रमुख सड़को पर फुटपाथ एवं डिवाइडर के मध्य पर किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाए तथा फुटपाट को सड़क के बराबर समतल किया जाए ताकि यदि किसी कारण वाहन सड़क पर खडे़ होते है तो जाम की स्थिति न उत्पन्न हो सकें। उन्होंने आगामी चैत्र नवरात्र मेला पर विन्ध्याचल में आने वाली भीड़ व भारी संख्या में वाहन के आने से यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पहले से ही पार्किंग आदि की व्यवस्था चिन्हित कर ली जाए। विभिन्न जनपदो से विन्ध्याचल आने वाले मार्गो के मरम्मत लोक निर्माण विभाग एवं जिस विभाग की सड़क हो जांच कर यदि कहीं आवश्यकता हो तो मरम्मत सुनिश्चित करा लिया जाए।
 
मुख्य मार्ग पर आने वाले ग्रामीण क्षेत्रो से जुड़ने वाले मार्ग के टी सेक्शन व घुमावदार स्थलो पर रिफलेक्टर व साइनबोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर व प्रोजेक्टर मैनेजर एन0एच0 को निर्देशित करते हुए कहा कि विन्ध्याचल व मीरजापुर नगर क्षेत्र तथा अष्टभुजा से गैपुरा तक की स्ट्रीट लाइट को अपने-अपने स सम्बन्धित विभाग भ्रमण कर यह सुनिश्चित करे कि यदि कहीं स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है तो उसकी मरम्मत सुनिश्चित कराएं।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि रोड सेफ्टी पालिसी के तहत वाहनो की चेकिंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड वाहन चालको के लाइसेंस आदि की चेकिंग समय-समय पर अभियान चलाकर किया जाए। परिवहन विभाग व यातायात विभाग को निर्देशित किया कि कार्मशिल वाहनो जैसे ट्रको बैक लाइट, नम्बर प्लेट दिखाई नही देता है ऐसे लोगो को तत्काल कार्यवाही करते हुए सचेत किया जाए। सुरक्षा की दृष्टिगत से मेन रोड पर गाड़ियो की पार्किंग किसी भी दशा मे नही होनी चाहिए। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमो का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।
 
स्कूल कालेजो में छात्र-छात्राओ, एन0सी0सी0 व एन0एस0एस0 के छात्र-छात्राओं को गोष्ठियां आयोजित कर यातायात नियमो के पालन हेतु जानकारी दी जाए। सड़क दुर्घटनाओ पर घायलो के त्वरित उपचार हेतु विस्तार से चर्चा की गई तथा निर्देशित किया गया कि इमरजेंसी केयर के लिए प्रत्येक अस्पतालो में विशेष व्यवस्था रखा जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि गया कि हाइवे/मुख्य मार्गो के नजदीकी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर 24 घण्टे डाक्टरो की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाए ताकि दुघर्टना होने पर तत्काल घायलो को अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विजय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित मोटर ट्रांसपोर्ट एशोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!