चुनार, मीरजापुर। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर मोड़ स्थित खोवा मंडी में खाद्य विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान लगभग दस कुन्तल खोवा जब्त किया गया। गुरुवार को जांच के दौरान टीम ने पाया कि खोवा मानकों के अनुरूप नहीं है लगभग 10 कुंतल मिलावटी खोवा मौके से बरामद कर जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवा कर नष्ट किया गया। अधिकारियों ने संबंधित व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए आगे भी सख्त कार्यवाही की बात कही है।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लगभग आधा दर्जन दुकानों से खोवा का सैंपल लिया गया।
टीम की कार्यवाही को लेकर आस पास के लोगों मे चर्चा होते सुना गया कि मण्डी से लगभग हजारो कुन्तल खोवा नगर व आस पास के जनपदो मे प्रतिदिन जाता रहा है, लेकिन कभी भी छापेमारी नही होती पूरे वर्ष मे एक से दो बार त्यवहारो के अवसर पर ही क्यो।इस दौरान सहायक खाद्य आयुक्त अंजुला सिंह, नायब तहसीलदार संजय, चौकी प्रभारी चकगंभीरा हरिशंकर यादव, गणेश यादव, राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
पराग डेरी शुद्ध खोया करा रही उपलब्ध
मीरजापुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 (पराग डेयरी) द्वारा होली के पावन पर्व पर शुद्ध खोया जनपदवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। सामान्य प्रबन्धक ने जानकारी देते हुए बताया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 (पराग डेयरी) के मुख्य गेट पर उचित दर पर खोया खरीद सकते हैं। उन्होने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि मिलावटी दुग्ध उत्पादों से सावधान रहें, और अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षित रहें, एवं रंगों के पर्व होली पर अपनी मिठास बनाए रखें। यह जानकारी सामान्य प्रबंधक मनोज कुमार दूबे ने दी है।



