पड़री (मीरजापुर)।
पहाड़ी विकास खंड के ग्राम पंचायत पसैया डगमगपुर और पहिती में ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनकर समाधान करने का प्रयास किया गया।
जनचौपाल में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की लंबित चार जिसमे हैंडपम्प के लिए धर्मेन्द्र कुमार,आवास के लिए पार्वती देवी,शिवराम परिवार रजिस्टर क नकल के लिए, विजय कुमार हैंडपम्प मरम्मत की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया।
ग्राम प्रधान निर्भय कुमार दुबे ने ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व करते हुए गांव की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। तकनीकी सहायक मनोहर लाल ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की तथा गांव में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबोध दीक्षित ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।इसी तरह पहिती ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर डीपीआरओ संतोष कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृष्ण कुमार सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी आशी दुबे एवं ग्राम प्रधान अश्वनी उपाध्याय के साथ ही उपस्थित अन्य विभागीय कर्मचारियों ने भी ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ उठाने की प्रक्रिया समझाई।
चौपाल में आवास मजदूरी के लिए नंदन,परिवार रजिस्टर के नकल के लिए सबरु, अंतिमा ने प्रधानमंत्री आवास के लिए एवं लालजी द्वारा परिवार रजिस्टर का नकल साथ ही वृद्धजनों एवं महिलाओं ने पेंशन और राशन कार्ड संबंधी समस्याएं उठाईं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अपडेट और सुधार के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के गांव पहुंचने पर संतोष जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और श्रम की बचत होगी।
ग्राम प्रधान निर्भय कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विकास कार्यों में पारदर्शिता आती है और पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचता है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने की अपील की।



