0 कल दिनांक 28 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे सिटी क्लब ग्राउंड कचहरी रोड में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनपद के उज्जवला योजना के लाभार्थियो को जनप्रतिनिधिगण के द्वारा किया जाएगा निशुल्क सिलेण्डर रिफिल का वितरण
मीरजापुर। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अपर आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 27 फरवरी, 2026 द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 28.02.2026 को अपरान्ह 3.30 बजे के स्थान पर अपरान्ह 4.00 बजे से लोकभवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को होली के अवसर पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा।
तदनुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार सिटी क्लब ग्राउण्ड कचहरी मीरजापुर में दिनांक 28.02.2026 को अपरान्ह 4.00 बजे से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण योजना कार्यक्रम हेतु तैयार किए गए बैनर को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल के आस-पास जनसुविधा स्थल यथा शौचालय एवं स्वच्छ पानी आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उक्त व्यवस्था ऑयल कम्पनियों के सहयोग से संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ध् पूर्ति निरीक्षक द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यकम में न्यूनतम 400-500 लाभार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा, जिनका नाम, पिता का नाम तथा पता सहित सम्पूर्ण विवरण ऑयल कंपनी द्वारा दिनांक 27.02.2026 को सायंकाल 2.00 बजे तक संबंधित जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व होगा।
संबंधित समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/संबंधित गैस एजेंसी डीलर द्वारा संबंधित लाभार्थियों को बुलाते हुए कार्यकम प्रारम्भ होने से 01 घंटे पूर्व लाभार्थियों को उनका स्थान ग्रहण करा दिया जाएगा। कार्यक्रम दिवस प्रभारी मंत्री, सांसद, सदस्य, विधानसभा, ध्विधान परिषद, महापौर, अध्यक्ष, जिला पंचायत आदि को आमंत्रित किया जाएगा तथा शुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी का वितरण कराते हुए फोटोग्रामी/वीडियोग्राफी करायी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि के करकमलों से 10 उज्ज्यला लाभार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक (लीगज साइज के पेपर में) वितरित कराया जाएगा। ऑयल कंपनियों के जिला स्तरीय बिकी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रतीकात्मक चेक की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी। लाभार्थियों के आवागमन आदि की व्यवस्था संबंधित तेल कंपनी द्वारा की जाएगी।
संबंधित समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीध्पूर्ति निरीक्षक तेल कंपनियों के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय बिकी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करायेंगे। तदनुसार उपर्युक्त आदेशोंध्निर्देशों का सर्वसंबंधित द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समय-समय पर शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के कम में कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। चूँकि उक्त कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध है। अतएव उक्त कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही के लिए संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।



