News

60 वर्ष से अधिक उम्र के 50 वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी (Cataract Surgery) एवं वृद्धावस्था जनित रोगों की मिलेगी फ्री उपचार, ऐसे करें आवेदन

मीरजापुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) की उप योजना (वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना (SAPSrC) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर योजना संचालित किया गया है।

इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के 50 वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी (Cataract Surgery) एवं वृद्धावस्था जनित रोगों की जॉच, विशेष रूप से डिमोशिया स्क्रीनिंग (Dementia Screening) और बीपी/शुगर/अर्थराइटिस/कैल्शियम की निःशुल्क जाँच एवं दवाओं का वितरण किया जायेगा।

जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिसमें बी०पी०एल० कार्डधारक, अन्त्योदय कार्ड धारक, निराश्रित और वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी (Cataract Surgery) एवं वृद्धावस्था जनित रोगों की जॉच, विशेष रूप से डिमोशिया स्क्रीनिंग (Dementia Screening) और बीपी/शुगर/अर्थराइटिस/कैल्शियम की निःशुल्क जाँच एवं दवाओं का वितरण कराया जायेगा तथा चयनित संस्था/एन०जी०ओ० को शासन द्वारा निर्धारित दर से भुगतान किया जायेगा।

इस कार्य हेतु इच्छुक कार्यदायी संस्था/एन०जी०ओ० दिनांक 05.03.2026 तक अनिवार्य रूप से अपना आवेदन प्रस्ताव कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!