अवकाश प्राप्त होने पर फार्मासिस्ट को दी गयी विदाई
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मे चीफ फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत नूरस्लाम को शनिवार को अवकाश प्राप्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। नूरस्लाम वर्ष 07 फरवरी 1991 से अपने जिम्मेदारियो का निर्ववहन निर्वाध रुप से करते हुए 28 फरवरी 2026 को सकुशल सेवा निवृत हो गये। विदाई समारोह के अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी दीपक मिश्रा, अमित मौर्या, दीपक द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, रविकुमार सिंह, पूर्व महिला चिकित्साधिकारी राजेश चौहान, फार्मासिस्ट प्यारेलाल, स्टाफ नर्स कलावती देवी, प्रमोद कुमार, शकिल राईन, ओमकार पाठक आदि मौजूद रहे।



