News

विज्ञान में खोज प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए भाषण प्रतियोगिता
फोटोसहित
मीरजापुर।
नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन के खोज रमन प्रभाव के स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान में खोज प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कक्षा 8 के छात्र सत्यम को प्रथम, अंशु कक्षा 7 को द्वितीय तथा पूजा कक्षा 6 को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को महान वैज्ञानिक रमन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा बताया गया कि दैनिक जीवन में विज्ञान की अत्यंत आवश्यकता है, इसके बिना हमारा कोई भी काम पूरा नहीं होगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक तथा उपस्थित बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!