मीरजापुर की श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा प्रदेश की नम्बर वन शोभायात्रा: विद्याभूषण दूबे
फोटोसहित
मीरजापुर।
नगर के बाजीराव कटरा स्थित एक होटल मे विश्व हिन्दू परिषद की बड़ी बैठक श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति के निर्माण के सम्बन्ध मे संपन्न हुई, जिसमे विश्व हिन्दू के प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण दूबे व विभाग पालक सुरेश अग्रवाल ने शोभा यात्रा के बारे में कहाकि यह यात्रा श्री राम के मर्यादा के अनुरूप व सुव्यवस्थित, अनुशासित ढंग से निकले समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाए और जनपद के सभी धार्मिक संगठनो का प्रतिनिधित्व रहे। यात्रा मे मातृशक्तियो की भूमिका और प्रतिनिधित्व भी बढ़ चढ़ कर हो।
विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने समिति निर्माण के सम्बन्ध में अनुशासन के सम्बन्ध मे एवं श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समितियों की घोषणा की और विभाग मंत्री द्वारा सभी समिति के पदाधिकारीयों को यात्रा को सफल बनाने का आग्रह करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई ।
प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा प्रदेश की नम्बर वन शोभायात्रा है। नगर वासियों से आग्रह है कि इस बार भी शोभायात्रा भव्य निकले और नगर की गलिया भगवामय हो जाए।
जिलाध्यक्ष माता सहाय मिश्र ने कहा कि हमारा नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा से प्रारम्भ हो रहा है, हम सभी हिन्दू भाइयों एवं बहनो से आग्रह है की अपना हिन्दू नववर्ष मनाए, तथा अपने छत पर ओम् अंकित ध्वज अवश्य लगाए एवं समिति के पदाधिकारीयों को बधाई दी। पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा की प्रभु श्री राम के मर्यादा व आदर्शो का पालन करते हुए, उनके अनुरूप भव्य व दिव्य शोभायात्रा निकले इसके लिए हर वार्डो मे टोली बनाकर वार्डो की बैठक करके पूरे नगर को भगवामय करके दुलहन की तरह सजाया जाए।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अमित, विभाग संयोजक प्रवीण, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सिंह, श्री राम जन्मोत्सव समिति मे संरक्षक गोवर्धन त्रिपाठी, रविशंकर साहू, मनोज दमकल, अध्यक्ष राज माहेश्वरी, नगर मंत्री बृजेश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी राहुल चंद जैन “वायु,” सुरक्षा प्रमुख, कोषाध्यक्ष रोहित जैन, सुरक्षा प्रमुख पवन ऊमर, विशाल मालवीय, राजेश सिन्हा, प्रिन्स केसरी, जितनरायण पाण्डेय, रूपनरायन अग्रहरि, महिला प्रमुख पूनम चौरसिया, महिला शिखा अग्रवाल, श्याम सोनी, विजय दूबे सुब्रतो गुप्ता, किशन चौरसिया, पवन शर्मा शुभ गुप्ता, विष्णु कान्ति, पंकज टण्डन, अतुल सिन्हा, सपना सिंह, शैफाली जैन के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी व संचालन महेश तिवारी ने किया।



