News

*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांकः01.03.2026
*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के संवेदनशील/मिश्रित आबादी एवं भीड़-भाड़ वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ किया गया भ्रमण/पैदल गश्त —*
‘अपर्णा रजत कौशिक’ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में त्यौहार होलिका दहन व होली सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये जाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आज दिनांकः01.03.2026 को भारी संख्या में पुलिस/पीएसी बल के साथ को0कटरा क्षेत्र में भ्रमण/पैदल गश्त किया गया । उक्त पैदल गश्त की शुरुवात इमामबाड़ा से की गयी जो गणेशगंज, लालडिग्गी होते हुए थाना को0कटरा पर पहुंचकर समाप्त हुआ । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, थानाध्यक्ष को0कटरा सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी एवं रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहें । जनपद में होली पर्व को सकुशल एवं निर्बाध रूप से परम्परागत ढ़ंग से पूर्ण हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्पूर्ण जनपद को 05 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित करते हुए 09 क्यूआरटी टीम एवं 99 क्लस्टर मोबाइल, 01 कंपनी पीएसी सहित पर्याप्त पुलिस बल का डिप्लायमेंट किया गया है । सम्पूर्ण जनपद में कुल 2554 स्थानों पर होलिका स्थापित है । समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष गण द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, पीआरवी डॉयल-112 के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन, दुकानदारों, सर्राफा व्यवसायियों एवं व्यापारी बन्धुओं को सुरक्षा का एहसास कराते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए मनाने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी । सोशल मीडिया के सभी प्लेट्फार्मों पर 24×7 मानीटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!