News

जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभार
फोटोसहित
मीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर विधानसभा क्षेत्र से आए हुए शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि होने के उपलक्ष्य में उन्हे बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक ने कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों के प्रति संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिचायक है। आगामी अप्रैल से शिक्षामित्रों को ₹18,000 तथा अनुदेशकों को ₹17,000 मानदेय प्रदान किया जाना उनके परिश्रम, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होने कहाकि यह कदम न केवल उनका उत्साहवर्धन करेगा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का संचार भी करेगा। इस जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने हार्दिक आभार जताते हुए प्रदेश वासियो को होली की बधाई दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!