News

मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क

0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमति
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
शुक्रवार, 6 मार्च को मीरजापुर जनपद को दो प्लेज पार्कों की सौगात मिली है। एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी द्वारा मिर्जापुर जिले के दो प्लेज पार्क को पर अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। शीघ्र ही इन दोनों प्लेज पार्कों के लिए लेटर आफ कंफर्ट के साथ धनराशि भी उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे उद्यमी, जो अपना उद्योग स्थापित करने के लिए औद्योगिक भूमि ढूंढ रहे हैं, उनको औद्योगिक भूमि भी उपलब्ध होगी।

इस भूमि पर वह अपने उद्योग स्थापित कर रोजगार सृजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो दो प्लेज पार्क स्वीकृत हुए हैं, वह प्रताप प्लेज पार्क मड़िहान एवं विंध्य प्लेज पार्क हिनौती मे बनेगा। शासन से लेटर आफ कंफर्ट एवं धनराशि मिलने के उपरांत इन दोनों प्लेस पर को पर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रताप प्लेस पार्क 12 एकड़ में एवं विंध्य प्लेस पार्क 11 एकड़ में स्थापित होगा। प्रताप प्लेस पार्क में 40 भूखंड और विंध्य प्लेस पार्क में 21 भूखंड उद्यमियों के लिए भी उपलब्ध होंगे। बता दें कि यह दोनों प्लेस पार्क पूर्वांचल के पहले प्लेस पार्क होंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!