News

कार्यकर्ता समाज सेवा और संगठन की मजबूती के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें: विधायक रिंकी कोल
0 अपना दल एस पार्टी की मासिक संगठन समीक्षा बैठक
मीरजापुर। 7 मार्च 2026 को अपना दल एस की जिला संगठन की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू करने से पहले महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिन्द ने किया। पार्टी की बैठक प्रत्येक माह की भांति इस बार भी पार्टी कार्यालय विकास भवन रेलवे दक्षिणी गेट के सामने पथरहिया रोड मिर्जापुर में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि छानबें विधायक श्रीमती रिंकी कोल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव आनंद सिंह उपस्थित रहे एवं संचालन प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया। बैठक में पार्टी के मुख्य एजेंडा में विधानसभा से लेकर बुथ तक बारी-बारी से समीक्षा की गई।

छानबें विधायक रिंकी कोल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण को होली उपरांत संगठन की प्रथम समीक्षा बैठक की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि आप सभी बुराइयों को भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने और समाज में एकता व सौहार्द का संदेश देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी अनुप्रिया पटेल जी के हाथों को मजबूत करें। जैसे होली को प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गण समाज सेवा और संगठन की मजबूती के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें।

उन्होंने कहा होलिका में जैसे बुराइयों को जलाया जाता है उसी प्रकार अपने अंदर की बुराइयों को जलते हुए संगठन के प्रति सजग और ईमानदार रहें। विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह ने होली बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार समाज में प्रेम और एकता का संदेश देता है। इसी प्रकार अपना दल कार्यकर्ताओं का भी समाज सेवा और संगठन की मजबूती के प्रति समर्पण भाव रहे। जिला अध्यक्ष श्री बिंद ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा एवं जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क कर घर-घर जाकर पार्टी की विशेषता को बताएं‌ और अपने संगठन को सेक्टर व बूथ स्तर तक संगठित कर मजबूत बनाए।

प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को होली के उपरांत आयोजित बैठक में गुजिया खिलाकर और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों तथा माननीय केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यों से प्रभावित होकर आज 10 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। माननीय अध्यक्ष जी द्वारा सभी सदस्य गण का स्वागत किया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डॉक्टर एसपी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच राम सकल सिंह, प्रदेश सचिव पंचायत मंच सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पटेल, प्रदेश सचिव सहकारिता मंच अरुणेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला सचिव श्रीमती निशा बिंद, जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच राजकुमार पटेल, जिला सचिव दारा सोनकर, जिला सचिव गिरीश चंद पटेल, जिला सचिव विजय शंकर केसरी, जिला सचिव विमलेश भारती, जिला कार्यकारिणी सदस्य सदानंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केसरवानी, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल, विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष वरुण पटेल, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी, पूर्व जोन अध्यक्ष रतन सिंह, जोन अध्यक्ष विशाल प्रजापति, जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरवानी, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, जोन अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद, श्रीमती पिंकी सिंह, श्रीमती शिल्पी विश्वकर्मा, श्रीमती विभा सिंह, श्रीमती शांति विश्वकर्मा, श्रीमती पार्वती देवी, श्रीमती उषा देवी, श्रीमती भावना सिंह, हर्षित सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, कल्पनाथ सिंह, शिवनारायण विश्वकर्मा, रामदास मौर्य, जितेंद्र पटेल, रामबाबू, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, दीनानाथ सिंह पटेल, अमरनाथ बिंद, संजय कुमार, राम गुप्ता, अजय पटेल, बनारसी बिंद, डॉ गिरीश चंद बिंद, संदीप कुमार सोनकर, आशीष पांडे, सुरेंद्र कुमार लुक लुक, साहब खान, मुसाफिर मौर्य, श्याम कुमार दुबे, रमाशंकर सिंह, विद्या शंकर गौतम, अवधेश पाल, मोइन खान, भास्कर मौर्य, अशोक गुप्ता उर्फ अरविंद, राजकुमार पाल, चंद्रेश कुमार बिंद, विनोद कुमार बिंद, तेज बहादुर सिंह, डॉ चेतनारायण सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, छबीले बिंद, पिंटू लाल विश्वकर्मा, विनोद सिंह आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!