जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज का किया निरीक्षण
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लालगंज एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां पर कुल 100 छात्राएं अध्ययनरत है वर्तमान में काफी संख्या कम होने पर बताया गया कि होली पर्व के दृष्टिगत कुछ छात्राएं घर गई हुई सोमवार तक वे सभी वापस आ जायेंगी।
कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं को पढाए जा रहे विषय के बारे में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अध्यापक से जानकारी ली, उनके द्वारा छात्राओं से सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, शारीरिक शिक्षा में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रमो के बारे में जानकारी ली गई जिस पर छात्राओं के द्वारा कुछ ही प्रश्नो का उत्तर दिया गया। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अध्यापको को निर्देशित किया गया शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं।
उन्होंने लगाए गए प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा किचन का भी निरीक्षण किया गया वहां बताया गया कि सुबह नाश्ते में सब्जी व पूड़ी दिया गया। मीनू के अनुसार सुबह का नाश्ता न दिए जाने पर वार्डन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित मीनू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण नाश्ता, दोपहर का भोजन, सांयकाल चाय व बिस्किट एवं रात्रि का डिनर बच्चों को प्रदान किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वंय कुछ बच्चों को बुलाकर मीनू के अनुसार भोजन व नाश्ता मिल रहा है अथवा नहीं के बारे में जानकारी ली एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-समय औचक निरीक्षण कर नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं डिनर मिल रहा अथवा नहीं के बारे में जानकारी लें। उन्होंने वार्डन को निर्देशित करते हुए कहा कि नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं डिनर मीनू के अनुसार प्रदान करते हुए उसकी फोटोग्राफ भी भेजना सुनिश्चित करें। इस दौरान पास में ही नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के मानचित्र को भी देखा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ब्लाको की गुणवत्ता की जांच कर उसकी अद्यतन से अवगत कराना भी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, तहसीलदार लालगंज दीक्षा पाण्डेय उपस्थित रहें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस से आने व जाने मरीजो का उपस्थिति पंजिका से मिला किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औषधि भंडार, औषधि वितरण का निरीक्षण किया तथा निर्देशित किया कि जिन दवाओं स्टाक कम हो उनका मांग भेजते हुए पर्याप्ता मात्रा में दवाओ की उपलब्धता रखे। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में प्रसव कक्ष में जन्म के समय टीकाकरण रजिस्टर का निरीक्षण कर जानकारी ली, जिसमें विगत माह 77 के सापेक्ष 73 शिशुओं को जन्म का टीकाकरण लगाया गया। एनबीएसयू का निरीक्षण किया जिसमें विगत फरवरी माह में 22 बच्चों को भर्ती किया गया था। वैक्सीन के रखरखाव को देखने के उपरान्त जिलाधिकारी ने वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता कर मिल रही सुविधाओ के बारे में जानकारी ली मरीजो के तीमारदारो द्वारा बताया गया सभी सुविधाएं मिल रही है उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही हैं। लैब निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं का सीबीसी टेस्ट कराया।
उन्होंने कौन-कौन सी जांच होती है उसके बारे में भी जानकारी ली। एक्सरे सीवीनाट का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह को लिवर किडनी की जांच के लिए मशीन संचालित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया बताया गया आज टी0वी0 की जांच हुई है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी लालगंज महेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक अंशुल हिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीएल वर्मा, डॉ योगेश द्विवेदी, डॉ पंकज सिह, डॉ राजेश सहित अस्पताल के समस्त चिकित्सक उपस्थित रहें।


