News

एपीडा वाराणसी ने “सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र से कृषि निर्यात को बढावा देने पर मंथन” का किया गया आयोजन
मीरजापुर। एपीडा वाराणसी ने “सरदार वल्लभ भाई पटेल निर्यात सुविधा केंद्र से कृषि निर्यात को बढावा देने पर मंथन” का आयोजन मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक में किया गया। सिटी ब्लॉक एफपीओ संस्था के अध्यक्ष धीरज मौर्य ने जिला उद्यान विभाग के अधिकारियों, एपीडा वाराणसी के अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए एपीडा (एपीईडीए) वाराणसी के अधिकारी शुभम राय ने बताया कि एपीडा का क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में है और यह वाणिज्य मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है, ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसानों को नगद फसलों (कैश क्रॉप्स) के निर्यात के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया।

राय ने किसानों को चावल और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों से हटकर मिर्च, भिंडी और अन्य सब्जियों के उत्पादन पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। उन्होंने मिर्जापुर जनपद के चुनार में खुले एपीडा कार्यालय की भी जानकारी दी। सिटी ब्लॉक एफपीओ के अध्यक्ष धीरज मौर्य ने बताया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को जागरूक करना और उन्हें अपनी फसलों का तत्काल सीधा लाभ दिलाना है।

उन्होंने किसानों से कृषि विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बैंगन, मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियों का उत्पादन करने का आग्रह किया। उन्होंने छोटे किसानों को संस्था से जुड़ने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क करने का आह्वान किया। गोष्ठी में शुभम राय (एपीडा अधिकारी, वाराणसी), सचिदानंद और संजय सिंह (ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, कृषि विपणन विभाग मीरजापुर)सहित कई क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!