0 नवरात्र मेलै की तैयारियो के दृष्टिगत डीएम-एसपी ने अधिकारियो संग बैठक कर की समीक्षा
0 विन्ध्याचल क्षेत्र में भ्रमण कर कराए जा रहे कार्यो का किया भौतिक निरीक्षण
0 विन्ध्याचल मेला क्षेत्र सहित जनपद के प्रमुख दुर्गा मन्दिरो के प्रत्येक वाटर प्वाइंट पर हो पेयजल की आपूर्ति, टैंकरो की भी रहे पर्याप्त व्यवस्था
मीरजापुर। मा विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में आगामी 18/19 मार्च 2026 की मध्य रात्रि से प्रारम्भ होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सम्बन्धित अधिकारियो/कार्यदायी एजेंसियो के साथ प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में बैठक कर एक-एक विभाग से किए जा रहे कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी यू0पी0सी0एल0 के द्वारा रेलवे स्टेशन व रोडवेज सहित अन्य स्थानो पर बनाए जा रहे शौचालयो की प्रगति अत्यंत खराब होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए 13 मार्च 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराते हुए हैण्डओवर करने का निर्देश दिया।
शौचालयो में सीवर कनेक्टिविटी, प्रकाश व्यवस्था, पानी आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था रहे। नगर पालिका परिषद मीरजापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि विन्ध्याचल के प्रत्येक गलियो व नालियो की सफाई समय से करा ली जाए। कूड़े का ढेर, प्लास्टिक पन्नी कही न रहे, नालियो का सीवर, मशीन लगाकर क्लीन कराया जाए। अखाड़ा घाट से दीवान घाट तक के रास्तो का मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था व बेहतर साफ सफाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बिजली के खम्भो, डिवाइडर व अन्य स्थानो पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर आदि को भी हटाया जाए।
तीनो मन्दिरो के अलावा अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने वालो की वायरिंग आदि की समुचित सत्यापन बिजली विभाग तथा विद्युत सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाए कहीं भी असुरक्षित बिजली न्वाइंट न रहने पाए। खराब व टूटे पोल, ढीले तारो को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति व अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था समय से कर ली जाए। जल निगम विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विन्ध्याचल मेला क्षेत्र के अलावा गड़बड़ा धाम, शीतलाधाम अदलहाट, दुर्गा मन्दिर चुनार सहित अन्य देवी मन्दिरो पर यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक वाटर प्वाइंट पर पेयजल आपूर्ति पर्याप्त हो।
लोक निर्माण विभाग को सड़को की मरम्मत तथा जिला पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रो में पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पार्किंग पर रेट लिस्ट के साथ ही वाहन पार्किंग पर कार्यरत कार्मिको का ड्रेस कोड व आई कार्ड भी होना अनिवार्य होगा। अखाड़ा घाट के सामने पीपा पुल के गंगा नदी के उस पार पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पीपा पुल पर केवल पैदल यात्री ही आने जाने के लिए अनुमन्य होंगे। घाटो व मन्दिर परिसर में पर्याप्त बैरीकेटिंग, यात्री गहरे पानी में स्नानक करने न जाए नदी के पानी में बैरीकेटिंग आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी च पुलिस अधीक्षक द्वारा विन्ध्याचल मन्दिर, नए वी0आई0पी0, पुराने वी0आई0पी0 मार्ग, पक्का घाट मार्ग, कोतवाली मार्ग सहित प्रत्येक घाटो पर भ्रमण कर व्यवस्थाओ के सम्बंध में निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाए ताकि आने वाले श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव के अलावा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।





